{"_id":"58d1641c4f1c1ba06e1a0f53","slug":"mohan-nagar-will-pay-in-installments-for-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहननगर मेट्रो के लिए किस्तों में देंगे पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहननगर मेट्रो के लिए किस्तों में देंगे पैसा
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर के मेट्रो प्रोजेक्ट के डीपीआर को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जीडीए अधिकारी कह रहे हैं कि डीपीआर के कुल 1.10 करोड़ रुपये में से 30 लाख रुपये वह डीएमआरसी को दे चुके हैं।
दूसरी ओर डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि उन्हें डीपीआर बनाने के लिए कुछ भी नहीं मिला। डीपीआर की राशि जारी होने केबाद ही रूट का सर्वे शुरू होगा। अब जीडीए ने डीएमआरसी को पत्र लिखा है कि वह फंड का पैसा किस्तों में देगा।
हालांकि सूत्रों के मुताबिक जीडीए के पास इतना फंड नहीं बचा है कि वह दूसरी लाइन में मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर सके। इसके पीछे कारण यह भी है कि फंड न होेने से जीडीए ने कई मदों में कटौती भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन- नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जीडीए किश्तों में भी धनराशि मुश्किलों में निकाल पा रहा है। ऐसी स्थिति में नोएडा के सेक्टर 62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर तक मेट्रो में फंडिंग जुटाना आसान नहीं है।