फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mohan Nagar to Noida Metro will run in two and a half years

ढाई साल में दौड़ेगी नोएडा से मोहननगर तक मेट्रो

Tue, 27 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mohan Nagar to Noida Metro will run in two and a half years
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

डीएमआरसी नोएडा के सेक्टर-62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहननगर और वैशाली से मोहननगर तक का डीपीआर छह महीने में तैयार कर देगी। डीपीआर बनने के बाद अगर काम शुरू हो जाता है तो इन रूटों पर मेट्रो को दौड़ाने में करीब दो साल का समय लग जाएगा। इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर करीब 1600 करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन


 दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो 9.41 किलोमीटर की लंबाई में बन रही है। उक्त दोनों रूटों की लंबाई भी साढे़ नौ किलोमीटर नापी गई है। दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा प्रोजेक्ट 2210 करोड़ का है। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि एक मोटे अनुमान के अनुसार मेट्रो के इस नए प्रोजेक्ट पर करीब 1600 करोड़ की लागत आंकी गई है।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा के बीच आठ स्टेशन होंगे लेकिन सेक्टर-62 टू मोहननगर के बीच इंदिरापुरम और वसुंधरा दो ही स्टेशन होंगे। दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा प्रोजेक्ट का काम 15 दिसंबर 2015 को शुरू हुआ था, यह दिसंबर 17 में पूरा होगा। यही दो साल का समय इन दोनों रूटों पर भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने बताया कि डीएमआरसी को डीपीआर बनाने के लिए 1.09 करोड़ का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। डीएमआरसी से यह करार हुआ है कि इस भुगतान के छह महीने बाद डीपीआर तैयार कर दी जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू करने में देर नहीं किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में भी फंडिंग पैटर्न रहेगा।


वीसी ने बताया कि दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा प्रोजेक्ट में फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक नगर निगम से एक भी पैसा नहीं मिला है लेकिन निगम ने 240 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन मेट्रो को उपलब्ध कराई है। निगम को 400 करोड़ देने हैं, जिनमें से 240 करोड़ की यह राशि कम कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेट्रो का संशोधित बजट शीघ्र ही कैबिनेट में पेश किया जाना है, जिसके बाद केंद्र के हिस्से की राशि डीएमआरसी को उपलब्ध हो जाएगी। केंद्र को कुल राशि में बीस फीसदी देना है।


हर हाल में अर्थला में बनेगा स्टेशन
वीसी ने कहा कि किसी भी हालत में अर्थला का स्टेशन कैंसल नहीं होगा। अगर सेल्स टैक्स विभाग से जमीन नहीं मिली तो एक प्राइवेट कंपनी की जमीन पर स्टेशन बनेगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है, अगले साल दिसंबर में मेट्रो दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed