फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mohan Nagar intersection jam against underpass

मोहन नगर चौराहे के जाम से बचाएगा अंडरपास

Thu, 22 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 22 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mohan Nagar intersection jam against underpass
गणेश चतुर्थी पर मूर्ति विसर्जन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मोहन नगर चौराहे पर जाम से जूझने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जीडीए जल्द ही यहां एक तीन लेन का अंडरपास बनाएगा। इसके जरिए जीटी रोड पर गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक निकल सकेगा। डीएमआरसी अंडरपास की तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन


जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि दिसंबर 17 में दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो शुरू करने का लक्ष्य है। मोहन नगर चौराहे से सटे मोहन मिकिंस के पास मेट्रो स्टेशन होगा। हाईस्पीड ट्रेन का भी स्टेशन मोहन नगर चौराहे पर प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां ट्रैफिक काफी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहननगर चौराहे पर  मेट्रो स्टेशन के निर्माण के चलते अंडरपास की तकनीकी रिपोर्ट डीएमआरसी से तैयार कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अंडरपास की अनुमानित लागत 40 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे गुजरेगा ट्रैफिक
इस अंडरपास से जीटी रोड पर गाजियाबाद की तरफ से ज्ञानी बॉर्डर, दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को निकाला जाएगा। गाजियाबाद की तरफ से ट्रैफिक मोहननगर चौराहे पर बाएं मुड़ते हुए अंडरपास में घुसेगा और यू टर्न लेते हुए दिल्ली की तरफ निकल जाएगा। इससे यह ट्रैफिक लिंक रोड और ज्ञानी बार्डर से गाजियाबाद की ओर आने वाले ट्रैफिक से नहीं टकराएगा।

जीडीए को जल्द सौंपी जाएगी अंडरपास की रिपोर्ट
डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि डीएमआरसी अपनी एक कंसलटेंसी कंपनी से अंडरपास की तकनीकी रिपोर्ट तैयार करा रही है। मोहननगर में मेट्रो स्टेशन के ट्रैफिक को देखते हुए भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


इस अंडरपास का फायदा मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट जल्द ही जीडीए को सौंप दी जाएगी। फिलहाल मोहननगर स्टेशन के लिए फाउंडेशन का काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed