फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modular OT will be built in the District Women's Hospital

Ghaziabad News: जिला महिला अस्पताल में बनेगी मॉड्यूलर ओटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Modular OT will be built in the District Women's Hospital
गायिजाबाद। जिला महिला अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाने का काम इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन से 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग के पास पहुंच गया है। अस्पताल में पहले से संचालित चार ऑपरेशन थिएटरों की कमी को पूरा करने के लिए यह नया ओटी तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित फर्म ने आवश्यक सामग्री मंगवाना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही कार्य की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 450 से 500 महिलाएं इलाज के लिए आती हैं, जिनमें से 20 से अधिक सामान्य और सिजेरियन प्रसव किए जाते हैं। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की अत्यधिक आवश्यकता महसूस हो रही थी, जिसे अब शासन से मिले निर्देशों के बाद पूरा किया जाएगा। लखनऊ से विशेषज्ञों की एक टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार की सलाह दी थी। मॉड्यूलर ओटी प्रथम तल पर गर्भपात केंद्र के पास स्थित वार्ड में बनाया जाएगा, जबकि गर्भपात केंद्र को भूतल पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी का प्रमुख लाभ यह है कि इसमें संक्रमण फैलने का खतरा बहुत कम हो जाता है, जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। खासकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव अब अत्याधुनिक सुविधाओं के तहत किया जा सकेगा, जिससे उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में या दिल्ली जाकर इलाज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी बनाने के लिए सभी सामग्री आ चुकी है। इसी सप्ताह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ओटी में अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी और इसमें गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन प्रसव भी किए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से न केवल अस्पताल के चिकित्सकों को राहत मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी सुरक्षित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। सीएमएस का कहना है कि इस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण से जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम करना और महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है।


-निजी अस्पतालों पर निर्भरता होगी कम-

पुराने ओटी में गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन किया जाता था, लेकिन उसमें आधुनिक सुविधाओं का अभाव था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पिछले एक साल से मॉड्यूलर ओटी की मांग की जा रही थी। इन सुविधाओं के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर इलाज कराना पड़ता था, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च और परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब इस नई सुविधा से अस्पताल में इलाज की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी और मरीजों को निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed