{"_id":"6528480c53271c9b09092864","slug":"modinagar-will-remain-closed-today-in-protest-against-enemy-property-forces-deployed-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1034-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शत्रु संपत्ति के विरोध आज मोदीनगर रहेगा बंद, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शत्रु संपत्ति के विरोध आज मोदीनगर रहेगा बंद, फोर्स तैनात
विज्ञापन
मोदीनगर। शत्रु संपत्ति के विरोध में शुक्रवार यानि आज मोदीनगर बंद का एलान किया गया है। नगर के व्यापारिक संगठनों के अलावा अधिवक्ताओं की अलग-अलग बार व दस्तावेज लेखक संघ ने भी बंद काे समर्थन की घोषणा की हुई है। इसके अलावा विपक्षी दल सपा, रालोद, असपा और बसपा व किसान संगठन भाकियू भी बंद में शामिल रहने की घोषणा कर चुके हैं। बंद के एलान को देखते हुए तहसील और अन्य स्थानों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोेलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता बबली गुर्जर ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को मोदीनगर बंद रहेगा, जो ऐतिहासिक होगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय स्थित आंदोलन स्थल पर एक महापंचायत की जाएगी, जिसमें आगे रणनीति तय की जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के 24 सभासदों ने धरनास्थल पहुंचकर बंद को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर राहुल, शेर सिंह, सिद्धार्थ गौतम, कुलदीप, अशोक गौतम और लीले सिंह आदि सहित कई मौजूद रहे।
रालोद नेे भी रणनीति बनाई
मोदीनगर बंद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने भी रणनीति बनाई है। रालोद के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अरुण दहिया के कार्यालय पर आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई। नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि किसी भी कीमत पर लोगाें को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। बैठक में सतेंद्र तोमर, चौधरी जयदीप पतला, अजीत खंजरपुर आदि सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।