फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   modinagar Police gave VIP treatment to accused of assault video goes viral

Viral Video: अपराधी को पुलिस ने दी VVIP ट्रीटमेंट, पुलिसकर्मियों की बैरक में बिस्तर पर हथकड़ी लगाकर सोया

Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
सार

समुदाय विशेष के आरोपी ने दो दिन पूर्व युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई। 

विज्ञापन
modinagar Police gave VIP treatment to accused of assault video goes viral
पुलिस बैरक में हथकड़ी लगाकर सोता नजर आया अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर पुलिस द्वारा मारपीट के आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया है। मोदीनगर थाने की गोविन्दपुरी चौकी की बैरक में हथकड़ी लगे मारपीट के आरोपी का सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट पर चौकी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।  

विज्ञापन

43 सेकेंड का वीडियो वायरल
सोमवार को सोशल मीडिया पर 43 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो गोविंदपुरी चौकी परिसर स्थिति पुलिसकर्मियों की बैरक में बिस्तर पर हाथ में हथकड़ी लगे एक व्यक्ति सो दिख रहा है। वीडियो में सोते दिख रहा व्यक्ति चौकी क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में एक युवक से मारपीट के मामले आरोपी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष समुदाय का है आरोपी
समुदाय विशेष के आरोपी ने दो दिन पूर्व युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई। किसी ने पुलिसकर्मियों के बिस्तर पर हथकड़ी लगे सो रहे आरोपी का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस बोली- गहराई से करेंगे जांच
आरोप है कि चौकी पुलिस ने साठगांठ कर आरोपी को थाने ले जाने बजाय उसे वीआईपी ट्रीटमेंट देकर चौकी में ही रोक लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामला बेहद गंभीर है। मामले की गहराई से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर 
सभासद से एक लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी पर सभासदों का हंगामा प्रदर्शन और हथकड़ी लगे मारपीट के आरोपी का पुलिस चौकी की बैरक में सोने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने  गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज अनीश गौतम को सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया है।

2023 बैच का दरोगा है चौकी प्रभारी
गोविंदपुरी चौकी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। गोविंदपुरी चौकी का चार्ज 2023 बैच के दरोगा पर है। अभी दो दिन पूर्व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 2023 बैच के दरोगाओं को चार्ज देने पर सवाल उठाया था। सवाल किया था कि वरिष्ठ दरोगाओं को नजरअंदाज कर 2023 बैच के दरोगाओं को क्यों चार्ज दिया जा रहा है। उन्होने चार्ज चला 2023 बैच के अधिकांश दरोगा पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed