फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modinagar ginni devi modi girls pg college hijab controversy police secretly searching people who mislead regarding hijab

पुलिस की रडार पर हिजाब को तूल देने वाले: खुफिया पुलिस ने भेजी रिपोर्ट, हिजाब का नहीं है मामला

Thu, 05 May 2022 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 May 2022 05:19 PM IST
सार

गिन्नी देवी मोदी पीजी कॉलेज में बीते सोमवार को छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाने के दौरान यह विवाद शुरू हुआ था। 69 में से 60 छात्राओं को टैबलेट दे दिए गए। कुछ छात्राओं ने टैबलेट नहीं देने का आरोप लगाते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हंगामा करते हुए प्राचार्या के खिलाफ नारेबाजी की थी।

विज्ञापन
Modinagar ginni devi modi girls pg college hijab controversy police secretly searching people who mislead regarding hijab
प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं की ओर से शुरू किए गए विवाद को हिजाब प्रकरण का रंग देने वाले लोग पुलिस की रडार पर है। पुलिस गोपनीय तरीके से इससे संबंधित लोगों को चिह्नित कर रही है। खुफिया विभाग ने भी पड़ताल कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। बुधवार को भी कॉलेज में बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं का प्रैक्टिकल हुआ। उधर, कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली। 

विज्ञापन


गिन्नी देवी मोदी पीजी कॉलेज में बीते सोमवार को छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाने के दौरान यह विवाद शुरू हुआ था। 69 में से 60 छात्राओं को टैबलेट दे दिए गए। कुछ छात्राओं ने टैबलेट नहीं देने का आरोप लगाते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हंगामा करते हुए प्राचार्या के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मामले का वीडियो हिजाब से जोड़कर वायरल कर दिया गया। हालांकि कॉलेज प्रबंधन और पुलिस ने हिजाब के लिए विवाद होने की बात से इंकार किया। मंगलवार को दो छात्राओं के वीडियो वायरल कर एक बार फिर मामले का हिजाब से जोड़ने का प्रयास किया गया। उधर, कॉलेज प्रशासन का दावा है कि दोनों छात्राएं स्मार्टफोन या टैबलेट की लिए पात्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से कॉलेज में होंगी परीक्षा
कॉलेज में बृहस्पतिवार से होने वाली वार्षिक परीक्षा शुरू होंगी। बुधवार को ही इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। बुधवार सुबह बीएससी होम सांइस की 20 से ज्यादा छात्राएं प्रैक्टिकल देने पहुंचीं थीं। पुलिस ने भी कॉलेज पहुंचकर विवाद और सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर प्राचार्या से बात की है।

जबरन गलत रंग दिया जा रहा है मामले को 
गिन्नी देवी मोदी पीजी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या वंदना शर्मा का कहना है कि हिजाब जैसा शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है। कॉलेज में आज से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। उसकी तैयारी कर ली गई। यूनिफार्म के मामले को जबरन हिजाब के विवाद का रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। अनुशासन उनकी प्राथमिकताओं में है। कॉलेज में किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता नहीं होने दी जाएगी।


कॉलेज में हिजाब जैसी कोई बात नहीं हुई। न ही इस बारे में कोई लिखित शिकायत मिली है। कुछ लोग यूनिफार्म को हिजाब से जोड़ रहें है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। तूल देने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।- सुनील कुमार सिंह, सीओ मोदीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed