{"_id":"5759c6984f1c1b6e409c6176","slug":"modinagar-featured-on-three-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर के तीन मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर के तीन मेडिकल स्टोर पर छापा
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामचीन दवा कंपनी की शिकायत पर ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर स्थित तीन अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। टीम को दो मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट ही गायब मिले। इस पर डीआई विवेक सिंह यादव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भेजने की बात कही है।
डीआई ने बताया कि मोदीनगर के पारस नर्सिंग होम स्थित ओम मेडिकल स्टोर के साथ ही रतन मार्केट स्थित ओम फार्मा और रतन मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। शिकायतकर्ता कंपनी के अनुसार जो दवा बेची जा रही थी, वह नहीं मिली।
रतन मार्केट स्थित दोनों मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं थे। उनके बिना ही लोगों को दवाइयां दी जा रहीं थीं। इस मामले में डीआई विवेक सिंह यादव का कहना है कि दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा किसी भी मेडिकल स्टोर को बिना फार्मासिस्ट के संचालित नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे स्टोर संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।