{"_id":"573a12454f1c1bf815ac7cbf","slug":"model-town-cut-off-jams-at-nh-hostile-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन कट बंद, एनएच पर जाम से जूझे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन कट बंद, एनएच पर जाम से जूझे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मार्ग काफी जर्जर हालत में
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टॉउन कट पर अंडरपास का निर्माण कई माह से चल रहा है। अब निर्माण फाइनल स्टेज में होने के चलते इंदिरापुरम से नोएडा जा रही गंगाजल लाइन को शिफ्ट करने का काम नोएडा अथॉरिटी करा रही है।
सोमवार सुबह लाइन शिफ्ट करने के दौरान मॉडल टाउन कट बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहनों को सीआईएसएफ कट और काला पत्थर कट से यू टर्न लेना पड़ा। रोड संकरी होने के चलते सुबह आठ बजते ही जाम लगना शुरू हो गया। सोमवार होने के चलते वाहनों का अधिक दबाव था।
एनएच-24 के अलावा, इंदिरापुरम, सीआईएसएफ रोड, काला पत्थर रेाड और अंडरपास पर भी जाम लग गया। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक वाहन यहां रेंगते रहे। वहीं शाम पांच बजे से रात करीब नौ बजे तक जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे दिखे। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि कुछ वाहनों को डॉयवर्ट कर लिंक रोड की ओर से भेजने की कोशिश की गई। मगर एनएच-24 पर भी वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
- अंडरपास भी रहे जाम
एनएच-24 से बचने के लिए वाहन चालकों ने शिप्रा, सीआईएसएफ, काला पत्थर और खोड़ा अंडरपास का प्रयोग किया। जिसके चलते सभी अंडरपास भी दिनभर जाम से जूझते रहे। वाहन चालकों ने शिकायत की कि कट बंद करने और यू टर्न देने से पहले सड़क को चौड़ा किया जाना चाहिए था। अंडरपास पर भी अधिक दबाव है, तो ऑफिस के लिए देरी हो रही है।