फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobiles looted from three within one and a half hours

Ghaziabad News: डेढ़ घंटे के अंदर तीन से लूटे मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mobiles looted from three within one and a half hours
मुरादनगर। बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार रात डेढ़ घंटे में उद्यमी, छात्र और पुजारी से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात करने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पांच किमी दायरे में हुई तीन मोबाइल लूट की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल कर रखी दी।
विज्ञापन

ब्रज विहार कॉलोनी निवासी आसेंद्र कुमार की गंगनहर के पास निरंकारी फूड के नाम से सोयाबीन बड़ी बनाने की फैक्टरी है। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह खाना खाकर अपनी गली में टहलते फोन पर बात कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद बाइकर्स ने दूसरी वारदात रात में करीब 8.45 बजे ब्रहमपुरी कॉलोनी में की। यहां से बदमाशा बालाजी मंदिर के महंत संदीप शर्मा का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बदमाश ने तीसरी वारदात रात करीब 9.30 बजे दिल्ली मेरठ हाईवे पर आईटीएस पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर पहले की। बदमाशों ने काइट कॉलेज के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष श्रीवास्तव का मोबाइल लूट लिया। पांच किमी के दायरे में डेढ़ घंटे में उद्यमी, छात्र व पुजारी से हुई मोबाइल लूट की वारदात ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने लूट की सूचना पर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को एक घंटे में पकड़ लिया। उनके नाम जुबैर और मोसिन निवासी अशोक विहार कॉलोनी लोनी है, कब्जे से लूटे मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed