{"_id":"667dee10903f2bce560fad54","slug":"mobiles-cameras-laptops-and-pendrives-will-be-purchased-for-rs-249-crores-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-407079-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 2.49 करोड़ से खरीदे जाएंगे मोबाइल, कैमरे, लैपटॉप व पेनड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 2.49 करोड़ से खरीदे जाएंगे मोबाइल, कैमरे, लैपटॉप व पेनड्राइव
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक जुलाई से नया कानून लागू होने जा रहा है। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस को भी प्रशिक्षण दिया गया है। अब नए कानून के तहत डिजिटल साक्ष्य और घटनास्थल की वीडियोग्राफी समेत अन्य कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कमिश्नरेट को 2,49,01,600 रुपये का बजट मिला है। इससे पुलिस मोबाइल, कैमरे, लैपटॉप, टैबलेट समेत अन्य उपकरण खरीदेगी। जारी आदेश के अनुसार 636 स्मार्ट फोन, 166 टैबलेट, 28 हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान खरीदे जाएंगे।
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि नए आपराधिक कानून में कई बदलाव हुए हैं। ऐसे में साक्ष्य संकलन समेत अन्य कार्य करने के लिए बजट मिला है। इसमें कैमरा, लैपटॉप समेत कई उपकरण खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक जुलाई से कानून लागू होगा। पुलिसकर्मियों को भी नए कानून का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकांश का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
-ये सामान खरीदा जाएगा-
एक मोबाइल वैन (स्मार्ट फोन), एक मोबाइल वैन (वीडियो कैमरा/टैब), 280 पोर्टेबल पैनड्राइव, एक मोबाइल वैन (लैपटॉप) 28 पोर्टेबल हार्ड डिक्स, 14 कीट बैग, 1680 ए4 पेपर रिम, 14 कंज्यूमेबल किट, 168 टोनर, 14 प्रिंटर, 166 टैबलेट, 636 स्मार्ट फोन खरीदे जाएंगे।