फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MM College Student President made Yogesh Tiwari

एमएम कॉलेज में योगेश तिवारी बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Sun, 27 Nov 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
MM College Student President made Yogesh Tiwari
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मुलतानी मल मोदी डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर योगेश तिवारी निर्वाचित हुए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कामना तोमर, महासचिव ऋषभ सिरोही, सह सचिव पर अमित गौतम और कोषाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार चुनाव जीते। विजेताओं को एसडीएम अतुल कुमार ने शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार एमएम कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी पीके गर्ग और केके शर्मा ने बताया कि दो बजे तक मतदान हुआ। कॉलेज में 2930 वोटर में से 1307 छात्रों ने वोट डाले।
विज्ञापन


शाम चार से छह बजे तक वोटों की गिनती हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर योगेश तिवारी को 567, सन्नी नेहरा 475, प्रेमलता 252 मत मिले। 13 मत निरस्त हुए। योगेश तिवारी 92 वोट अधिक पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर कामना तोमर को 563, प्रशांत को 396, विपिन को 331 वोट मिले। 17 वोट निरस्त हुई। कामना अपने प्रतिद्वंद्वी प्रशांत से 167 वोट अधिक पाकर विजयी हुईं। महासचिव पद पर ऋषभ सिरोही को 510, शेखर 429, समीर 358 मत मिले। 10 वोट निरस्त रहे।

81 मत अधिक पाकर ऋषभ चुनाव जीते। सह सचिव पर अमित गौतम को 620, अतुल कुमार 386, विशाल को 284 वोट मिले। 17 वोट निरस्त हुए। अमित 234 मत अधिक पाकर जीते।

कोषाध्यक्ष पर अंकित को 728, अनुुुुभव 384, दीपक यादव को 168 मत मिले। 28 वोट निरस्त रहे। 234 वोट ज्यादा पाकर अंकित विजयी रहे। चुनाव के दौरान कॉलेज के गेट पर दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव को शांतिपूर्वक सपंन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। मोदीनगर के अलावा भोजपुर और निवाड़ी थाने की पुलिस-पीएसी तैनात थी।

कॉलेज और छात्र संघ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहली प्राथमिकता रहेगी। काफी समय से मौजूद चीफ प्रॉक्टर को चेंज कराने के प्रयास किए जाएंगे। योगेश तिवारी, छात्रसंघ अध्यक्ष

28 नवंबर को बंद रहेगा कॉलेज
शांतिपूर्ण तरीके से छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के चलते 28 नवंबर को कॉलेज में अवकाश की घोषणा की गई है। पिछले काफी समय से शिक्षक और स्टाफ चुनाव संपन्न कराने में जुटे थे। प्रिंसिपल आरसी लाल 

चुनाव से हाईवे पर रुकी वाहनों की रफ्तार
 मुलतानी मल मोदी डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्र संघ चुनाव के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई और देखते ही देखते कॉलेज के बाहर छात्रों का तांता लगना शुरू हो गया।

सौंदा रोड कट पर स्टूडेंट्स की भारी भीड़ से कॉलेज से लेकर महेंद्रपुरी कट तक वाहनों की कतार लगी रही। उधर, गाजियाबाद की ओर से कॉलेज कट से बस स्टैंड तक वाहनों की कतार रही।


सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक जाम रहा। इसके बाद छह बजे चुनाव परिणाम आने के बाद दोबारा हाइवे पर जाम लग गया।  रात करीब आठ बजे यातायात सुचारु हुआ। पुलिस ट्रैफिक स्मूथ कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed