{"_id":"6500ba9a4fe80b94e800e374","slug":"mla-took-compensation-for-government-land-recovery-will-be-done-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-197470-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विधायक ने सरकारी जमीन का ले लिया मुआवजा, होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विधायक ने सरकारी जमीन का ले लिया मुआवजा, होगी वसूली
विज्ञापन
गाजियाबाद। अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन श्याम अवध ओझा ने धौलाना के भाजपा विधायक धर्मेश तोमर के खिलाफ 1.08 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धर्मेश तोमर ने पट्टे की सरकारी जमीन को अपने नाम कराकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से उसका मुआवजा ले लिया था। यह जमीन ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे में आ गई थी।
मामला प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान का है। धर्मेश तोमर उस समय धौलाना से ही सपा के विधायक थे। उस समय ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे बनाए जाने की योजना चल रही थी। तभी विधायक ने डासना में जमीन खरीदी थी। पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे की योजना मंजूर हो जाने पर जमीन का एनएचएआई ने अधिग्रहण किया।
इसके बदले 2017 को धर्मेश तोमर को एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 400 रुपये मुआवजा दिया गया। 2017 में धर्मेश सपा के टिकट पर चुनाव हार गए। 2019 में भाजपा में आ गए। 2022 में भाजपा के टिकट पर विधायक बन गए।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत पर हुई जांच
कुछ दिन पहले लोगों ने गाजियाबाद के अफसरों को शिकायती पत्र देकर बताया कि विधायक और उनकी भतीजी को जिस जमीन का मुआवजा दिया गया, वह सरकारी है। इस पर प्रशासन ने जांच कराई। इसमें साफ हो गया कि जमीन सरकारी ही है। इसके बाद मुआवजा निरस्त कर दिया। जमीन को फिर से ग्राम समाज की भूमि दर्ज कर दिया गया।
और भी लोगों से होगी वसूली
विधायक की तरह ही और भी लोगों ने सरकारी जमीन का मुआवजा लिया है। प्रशासन की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। विधायक के परिवार की ही अंशु तोमर के खिलाफ भी 1.08 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। विधायक और अंशु को पहले नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया था। दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया तो वसूली नोटिस जारी कर दिया गया।
नोटिस नहीं मिला
धौलाना विधायक का कहना है कि उनको कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। मुआवजा राशि की वसूली के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी से बात होने पर ही कुछ बता पाएंगे।
जारी किया नोटिस
अपर जिलाधिकारी भू अर्जन श्याम अवध चौहान ने बताया कि सरकारी जमीन का मुआवजा ले लिए जाने के मामले में विधायक सहित कई लोगों को वसूली नोटिस जारी किए गए हैं।