फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA's road show, traffic jam

विधायक जी ने निकाला जनता का ‘जुलूस’

Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
MLA's road show, traffic jam
एमएलए - फोटो : अमर उजाला
शहर की जनता को जाम मुक्त सड़कें उपलब्ध कराने का दावा करने वाले मुरादनगर से भाजपा के विधायक अजितपाल त्यागी ने रविवार सुबह 750 वाहनों के साथ ‘धन्यवाद संदेश यात्रा’ निकालकर खुद गाजियाबाद से मुरादनगर तक भीषण जाम लगवा दिया।
विज्ञापन


इस धन्यवाद संदेश यात्रा के चलते जहां मुरादनगर में सात घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे वहीं, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा दो घंटे तक जाम रहा। मुरादनगर में तो दोनों तरफ वाहनों की 10-10 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि विधायक जी ने तो आज जनता का ही जुलूस निकाल दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे मुरादनगर क्षेत्र से जीते विधायक अजितपाल त्यागी ने अपने निवास स्थान लोहिया नगर में करीब 250 कार और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ 500 बाइक बुलाकर धन्यवाद संदेश यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा एनएच-58 होते हुए मुरादनगर के रावली रोड तक गई। यह यात्रा जैसे ही एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन के पास पहुंची तो चारों तरफ से जाम की स्थिति बन गई। काफिले में शामिल समर्थक रांग साइड होकर निकलने लगे तो मेरठ से दिल्ली की ओर आने वाली सड़क पर भी भयंकर जाम लग गया। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को रोका तो पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी भी की।

एनएच-58 पर काफी वाहन जाम में फंस गए और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन की ओर से हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों को भी लंबे जाम का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दो जगहों पर रूट डायवर्ट किया।

राजनगर एक्सटेंशन और दिल्ली की ओर से आने वाहनों को हापुड़ होते हुए एनएच-24 पर निकाला गया जबकि मुरादनगर में दुहाई पर भी रूट डायवर्ट कर वाहनों को हापुड़ की ओर भेजा गया।

यात्रा के चलते मुरादनगर में भी भयंकर जाम लगा। यहां सात घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही और दोनों तरफ करीब दस-दस किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों की जमकर फजीहत हुई।

वाहन चालक भी भाजपा विधायक को कोसते नजर आए। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि अगर भाजपा के विधायक ही ऐसा करेंगे तो योगी सरकार की छवि बिगड़ते देर नहीं लगेगी। विधायक जी ने तो आज जनता का ही जुलूस निकाल दिया।

जमकर नारेबाजी, नियमों की उड़ी धज्जियां
लोहिया नगर से मुरादनगर क्षेत्र तक जाते समय विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने कार और बाइकों पर चढ़कर व खड़े होकर जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया।

जाम में फंसी एंबुलेस
विधायक साहब के विजयी जुलूस के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जहां विधायक साहब और उनके समर्थक जुलूस निकालने में व्यस्त थे। वहीं, जाम में फंसी एंबुलेंस में एक मरीज जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था। हालांकि वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पांच मिनट बाद ही एंबुलेंस को जाम से निकल दिया।

कई के छूटे एग्जाम तो कई पहुंचे लेट
पुलिस सूत्रों का कहना है एनएच-58 पर बने कई कालेजों में रविवार को भी परीक्षा थी लेकिन जाम में फंसने की वजह से कई विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। वहीं, कइयों परीक्षार्थी लेट पहुंचे। एचआरआईटी कॉलेज में पीटीएम थी, जिसमें कई अभिभावक देरी से पहुंचे।

कोट्स
भाजपा कार्यकर्ता एक जुलूस लेकर राजनगर एक्सटेंशन चौराहा होते हुए मुरादनगर जा रहे थे। इसकी वजह से चौराहे पर कुछ देर ट्रैफिक स्लो हो गया था। हालांकि ट्रैफिक को देखकर बाद में रूट डायवर्ट भी कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के साथ हुई बदतमीजी की जानकारी नहीं है। जाम में फंसी एंबुलेंस को तुरंत ही निकाल दिया गया था।
- राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक गाजियाबाद
---
इतने भीड़ की नहीं थी उम्मीद : अजितपाल त्यागी
इस संबंध में विधायक अजीतपाल त्यागी का कहना है कि धन्यवाद संदेश यात्रा का मुरादनगर तक तीन दर्जन से अधिक जगहों का स्वागत हुआ। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके काफिले में इतनी भीड़ आ जाएगी। दुहाई गांव के पास 20 ढोल और बाजे वाले भी आ गए, जिसकी वजह कुछ देर जाम लग गया था।


तीन दर्जन जगह हुआ विधायक का स्वागत
मुरादनगर (ब्यूरो)। धन्यवाद संदेश यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा नेशनल हाईवे पर गांव मोरटा, दुहाई, सैतली, असालतनगर, राधेश्याम विहार, रेलवे रोड बस स्टैंड  से मुख्य मार्ग होते हुए ओलंपिक तिराहा, विजय मंडी, सरना कालोनी से हाते हुए रावली रोड पर चुंगी नंबर तीन पर जाकर समाप्त हुई। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चली संदेश यात्रा में 500 से अधिक वाहन शामिल हो गए थे। यात्रा का करीब 36 जगहों पर स्वागत किया गया। रावली रोड पर आयोजित सभा में विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि मुरादनगर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।  कानूून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, राधे किशन अरोड़ा, पंकज गर्ग, हैंडलूम एसोशियन के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख रमेशचंद्र त्यागी, हाजी शाकिर, मनोज चौधरी, शिवकुमार मनमोहन, ज्ञानेंद्र सिंहल, गीता सक्सेना, बिंदु त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed