{"_id":"670080980a1294f9350409a7","slug":"missing-womans-body-found-500-meters-away-from-home-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112479-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लापता बुजुर्ग महिला का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लापता बुजुर्ग महिला का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिलाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव में रहने वाली लापता महिला संगीता (55) का शव शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर खाली मैदान में शव मिला। महिला के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान हैं। महिला घर से फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोष व्यक्त किया और शव को उठाने नहीं दिया।
पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने। सुनील त्यागी परिवार के साथ मंडोला गांव में रहते हैं। वह हापुड़ में प्रॉपर्टी की देखरेख का काम करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता (55), दो बेटे मनीष और मोहित हैं। मनीष दिल्ली में रहते हैं। मोहित अपनी मां के साथ मंडोला गांव में रहते हैं।संगीता ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि संगीता बृहस्पतिवार को फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची। पति हापुड़ में काम के लिए गए थे। रात के समय संगीता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे।
तभी उन्होंने एक महिला का शव खाली मैदान में पड़ा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो पता चला कि महिला का शव संगीता का है। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। महिला की हत्या की सूचना पाकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। पुलिस जैसे ही शव को उठाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीण आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के मांग और जल्द खुलासे की बात कहने लगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को जाने दिया।
विज्ञापन
महिला के पास बैग और दो पानी का बोतल मिला : संगीता अपने साथ बैग लेकर चलती थी। घटना के दौरान उनका बैग और दो पानी की भरी हुई बोतलें मिली हैं। बैग के अंदर उनका पर्स, टिफन बॉक्स, रूमाल, चम्मच समेत अन्य सामान था। पर्स में कुछ रुपये थे। संगीता फोन नहीं रखती थी। सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को खास सबूत हाथ नहीं लगे है।