फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants shot a man in the head and killed him In Loni

राज बनी राजू की हत्या: बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को खोजने हैं इन सवालों के जवाब

Tue, 28 May 2024 06:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 May 2024 06:50 PM IST
सार

लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में राजू उर्फ राज (29) परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह उनका शव गढ़ी सब्लू गांव के पास जमीन पर पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन
miscreants shot a man in the head and killed him In Loni
राजू का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी सब्लू गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त राजू उर्फ राज निवासी अशोक विहार के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। हत्या के पीछे के कारण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में राजू उर्फ राज (29) परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह उनका शव गढ़ी सब्लू गांव के पास जमीन पर पड़ा हुआ मिला। राजू के सिर में गोली लगी थी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। मृतक की शिनाख्त ना होने पर पुलिस ने आसपास के थानों और लोनी के अलग-अलग थानों में संपर्क किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय मृतक की शिनाख्त हो सकी। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। हत्या क्यों की और किसने की इसकी जांच चल रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed