फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants robbed guards and robbed factory looted goods worth Rs 10 lakh at gun point

गाजियाबाद: बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर फैक्टरी में डाला डाका, बंदूक की नोक पर लूटे 10 लाख रुपये का माल 

Thu, 09 Sep 2021 05:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 05:14 PM IST
सार

सुबह घटना का पता लगने पर फैक्टरी मालिक ने कविनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नेहरू नगर सेकेंड में रहने वाले मुकेश अग्रवाल की बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मॉडर्न इलेक्ट्रो फैब के नाम से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है।

विज्ञापन
Miscreants robbed guards and robbed factory looted goods worth Rs 10 lakh at gun point
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में डाका डाला। दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक फैक्टरी का कोना-कोना खंगाल करीब 10 लाख रुपये का माल लूट लिया। जाते वक्त बदमाश फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल ले गए। 

विज्ञापन


सुबह घटना का पता लगने पर फैक्टरी मालिक ने कविनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नेहरू नगर सेकेंड में रहने वाले मुकेश अग्रवाल की बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मॉडर्न इलेक्ट्रो फैब के नाम से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि रात में सुरक्षा के लिए उन्होंने दो गार्ड नरेश और रतिराम रखे हुए हैं, जिनमें से रतिराम गनमैन है। दोनों गार्ड फैक्टरी के मेनगेट पर बने चेकपोस्ट के बाहर बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


देर रात पांच बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी में जा घुसे और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में फर्श पर लिटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी का कोना-कोना खंगालकर एल्युमीनियम के 60 बंडल, एक एलईडी और दो प्रिंटर लूट लिए। लूटपाट के बाद जाते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड की बंदूक पर नहीं पड़ी बदमाशों की नजर
बदमाशों ने दोनों गार्डों के हाथ-पैर बांधते वक्त उन्हें गोली मारने की धमकी दी। फैक्टरी मालिक मुकेश अग्रवाल का कहना है कि गार्ड की बंदूक चेक पोस्ट के पास बने कमरे में रखी थी। उस पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। नहीं तो उसे भी लूटकर ले जाते।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed