फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants ran away with jewelery on the pretext of polishing utensils

Ghaziabad News: बर्तन चमकाने का झांसा देकर गहने लेकर भागे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Miscreants ran away with jewelery on the pretext of polishing utensils
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में दो बदमाशों ने पीतल, चांदी के बर्तन साफ कराने का झांसा देकर विद्यावती से उनकी सोने की दो अंगूठी और चेन लेकर भाग गए। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे की है। मामले में मीना देवी ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो युवक उनके घर के बाहर आए और सास विद्यावती से पीतल, चांदी व सोना साफ कराने की बात कही। सास ने पीतल का लोटा साफ कराने के लिए लाकर दिया। युवकों ने पाउडर से पीतल का लोटा चमका दिया। इसके बाद उसने उनकी पाजेब साफ की। उन्होंने फिर दो सोने की अंगूठी और चेन साफ करने के लिए दी। इसी बीच वह घर के अंदर आ गईं और बाहर आई तो दोनों युवक नहीं मिले और उनके गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed