{"_id":"67759577f5662e48d7051f4a","slug":"miscreants-looted-mobile-from-inspector-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104840-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदमाशों ने दरोगा से लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदमाशों ने दरोगा से लूटा मोबाइल
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने दरोगा शीलचंद से मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दरोगा की पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उपनिरीक्षक शीलचंद भोजपुर थाने में हल्का प्रभारी हैं। बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे शीलचंद खाना खाने ढाबे पर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घर लिया और हथियार के बल पर व संख्या ज्यादा होने के कारण दरोगा पर हावी हो गए और उनकी पिटाई कर मोबाइल लूट लिया।
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई है।