फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants hit RSS worker scooter later attacks him by stick in roadrage

दुस्साहस: बदमाशों ने आरएसएस प्रचारक की स्कूटी को मारी टक्कर, विरोध करने पर डंडों से किया हमला

Sun, 20 Jun 2021 02:51 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 20 Jun 2021 02:51 PM IST
सार

एसयूवी सवार में सवार आरोपियों ने प्रचारक की स्कूटी को मारी टक्कर। विरोध करने पर उन्होंने डंडों से हमला कर दिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
miscreants hit RSS worker scooter later attacks him by stick in roadrage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में स्कॉर्पियो सवार चार आरोपियों ने आरएसएस प्रचारक की स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रचारक के विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल प्रचारक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों लालू, हरिया, मोहन पंडित और कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुलावठी के गांव अट्टा असावर निवासी विदेश उर्फ स्वदेश खुर्जा के जवां खंड में आरएसएस के प्रचारक हैं। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी स्कूटी से दादरी के तुलसी विहार कॉलोनी निवासी मामा धर्मेंद्र सिंह के पास जा रहे थे। आरोप है कि कॉलोनी के 24 फुटा रोड पर स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। 
विज्ञापन


उन्होंने स्कूटी स्टैंड पर लगाकर टक्कर मारने का विरोध किया। जिस पर स्कॉर्पियो से उतरे चार लोगों ने पहली गाली-गलौच की और बाद में एसयूवी से डंडे निकाल कर उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रचारक के सिर में चोट लगी है। आरोपी शिकायत करने पर जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचारक ने घटना की सूचना अपने मामा और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पीड़ित आरएसएस प्रचारक विदेश उर्फ स्वदेश ने बताया कि आरोपियों की नामजद कर तहरीर दी गई है।


एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी लालू, हरिया, मोहन पंडित और कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में प्रयुक्त डंडा और स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed