फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants came in BMW in Ghaziabad attacked workshop owner and looted Audi

BMW से आए बदमाश और ऑडी ले गए: वर्कशॉप मालिक का लुटेरों ने किया पीछा, फिल्मी अंदाज में रोका... मारपीट कर लूटा

Fri, 31 May 2024 04:45 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 May 2024 04:45 PM IST
सार

इंदिरापुरम पुलिस ने वर्कशॉप मालिक की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को मामले में आपसी लेनदेन के विवाद का केस नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Miscreants came in BMW in Ghaziabad attacked workshop owner and looted Audi
ऑडी का पीछा करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बीएमडब्ल्यू से आए बदमाशों ने वर्कशॉप मालिक और दो मैकेनिकों पर हमला कर ऑडी कार, 18 हजार की नगदी व मोबाइल लूट ले गए। घटना 29 मई की शाम चार बजे की है। लाल रंग की बीएमडब्ल्यू से बदमाश ऑडी का पीछा करते हुए कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन



विज्ञापन

नीतिखंड में मोहम्मद नूरेन का वाहन फिटनेस और सर्विस का सेंटर है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दिल्ली पटपड़गंज के विकास ने अपनी सफेद रंग की ऑडी कार को सर्विस करने के लिए दी थी। वह बुधवार की शाम करीब चार बजे मैकेनिक आमिर और इस्लाम को साथ लेकर ऑडी के इंजन का सामान लेने दिल्ली जा रहे थे। तीनों अभयखंड से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचे तो पीछे से बीएमडब्ल्यू में सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक दिया।

वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने बाहर निकालकर इस्लाम और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। चारों बदमाशों ने उनसे ऑडी कार, 18 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर मारने की धमकी दी। घटना के बाद वर्कशॉप मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को लाल रंग की बीएमडब्ल्यू कार में सवार बदमाश वर्कशॉप के आसपास रेकी करते और उसके बाद अभय खंड रोड पर तेजी से पीछा करते हुए कैमरे में नजर नजर आए हैं। 

विज्ञापन

लूट की घटना में विवाद के एंगल को जांच रही पुलिस
इंदिरापुरम पुलिस ने वर्कशॉप मालिक की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का काम चल रहा है। प्रथम दृष्टया, पुलिस को मामले में आपसी लेनदेन के विवाद का एंगल नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही है।

बुरी तरह पिटाई के बाद मैकेनिक का अस्पताल में हुआ इलाज 
वर्कशॉप मालिक ने बताया कि बीएमडब्ल्यू सवार बदमाशों ने मैकेनिक इस्लाम को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर वह मैकेनिक को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज कराकर अगले दिन घर ले आए। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रहे हैं। वर्कशॉप मालिक ने एक युवक की दिल्ली निवासी बिलाल के रूप में पहचान की है। पुलिस टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लोकेशन ट्रेस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed