{"_id":"64540acfe72e60564403a784","slug":"miscreant-who-threatened-rape-victim-arrested-with-illegal-weapons-ghaziabad-news-c-30-1-98073-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाला बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाला बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। दुष्कर्म पीड़िता को अवैध हथियारों के जखीरे की वीडियो भेजकर केस वापस लेने की धमकी देने वाला बदमाश को मोदीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, चार तमंचे, एक पेटी कारतूस बरामद किए। पुलिस का दावा है कि बरामद हथियार दुष्कर्म के मामले में गाजियाबाद जेल में बंद बदमाश विशु तोमर के हैं और उसका साथी हथियारों को छुपाने के लिए बुलंदशहर ले जा रहा था।
नगर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा को बागपत के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अगवा कर बागपत ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर बदमाश विशु तोमर उर्फ आदित्य निवासी कंडेरा थाना रमाला बड़ौत बागपत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दुष्कर्म का आरोपी हिस्ट्रीशीटर विशु तोमर अभी गाजियाबाद जेल में बंद है। बदमाश ने दुष्कर्म पीड़िता को हथियारों के जखीरे के साथ वीडियो भेजकर केस वापस लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर उसे सुरक्षा उपलब्ध करा दी थी। इसके बाद भी आरोपी ने एक बार फिर पीड़िता को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकाया कि अगर केस वापस नहीं लिया तो न तू बचेगी और न तेरा गनर।
डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथी की पहचान कर स्वाट टीम को लगाया गया। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि विशु तोमर का साथी हथियारों को छुपाने के लिए बुलंदशहर जा रहा है। जानकारी के बाद मोदीनगर पुलिस और स्वाट टीम आरोपी की धरपकड़ में लग गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बस स्टैंड के पास से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आदित्य चौहान निवासी काबा पट्टी थाना रमाला बड़ौत जनपद बागपत बताया। उसने बताया कि जेल जाने से पहले विशु ने यह हथियार उसके पास रख दिए थे। हथियारों को छुपाने के लिए वह बुलंदशहर जा रहा था।