फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Misbehaved with electricians and threatened to shoot them

Ghaziabad News: विद्युतकर्मियों से अभद्रता कर दी गोली मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with electricians and threatened to shoot them
साहिबाबाद। न्यू करहेड़ा में बकायेदार के मीटर कनेक्शन काटने के दौरान ऊर्जा निगम की टीम से उपभोक्ता भूपेंद्र शर्मा ने अभद्रता की। आरोप है कि अवर अभियंता से गाली-गलौज के बाद गोली मारने की धमकी दी फिर महिलाओं के साथ मिलकर हमले कर कागज फाड़ दिए। साहिबाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। न्यू करहैड़ा में 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता रंजीत शर्मा ने शिकायत दी 14 अक्टूबर को नोडल अधिकारी केके सोलंकी, संविदा लाइनमैन शेखर और देवेश के साथ बकायेदारों से वसूली कर रहे थे। नमकीन फैक्टरी के बाहर उपभोक्ता भूपेंद्र शर्मा ने अचानक अभद्रता की और उनके हाथ से दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी। संविदाकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो महिलाओं ने डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर हिंडन एयरफोर्स पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंचे। काॅलोनी से सभी विद्युत कर्मियों को निकालकर लाए। अवर अभियंता का आरोप था कि पूर्व में बकाया होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई से आरोपी भड़का था। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मुकदमा लिखकर आरोपों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed