फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor raped on the pretext of marriage, becomes pregnant

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Minor raped on the pretext of marriage, becomes pregnant
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मोहल्ला मोती कालोनी निवासी सूफियान शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। एक दिन जब उसकी पुत्री ने पेट में दर्द की शिकायत उसे बताई। इस पर उसे व परिजनों को पुत्री के गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह पुत्री को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मेडिकल के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सूफियान के खिलाफ नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की धारा 64, 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि आरोपी युवक अभी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed