फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor misdeed victim gives birth to a baby girl in Sayana Bulandshahr

सत्संग भवन दुष्कर्म मामले में नया मोड़: पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म; दो लड़कियों से सेवादार ने की थी दरिंदगी

Mon, 18 Nov 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

बच्ची के गर्भवती होने पर उसे बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। परिजन नवजात के भविष्य को लेकर परेशान हैं।

विज्ञापन
Minor misdeed victim gives birth to a baby girl in Sayana Bulandshahr
सेवादार ने दो बच्चियों से की दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम के सेवादार पर दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गर्भवती हुई इनमें से एक नाबालिग किशोरी ने गत 13 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया है। वहीं, बच्ची को जन्म देने वाली नाबालिग व नवजात के भविष्य की चिंता भी परिजनों को सताने लगी है।

विज्ञापन

आश्रम के सेवादार मोहनलाल पर दोनों किशोरियों को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। एक किशोरी के गर्भवती होने पर जब परिजनों ने जांच पड़ताल की तो यह मामला खुल सका। आरोपी किशोरियों को कभी बिस्किट देने के बहाने, तो कभी साइकिल चलाने के बहाने आश्रम में बुलाता था। नशीले पदार्थ खिलाने के बाद आरोपी उनके साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने काम को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में दो कमरे बने हुए हैं। इन्हीं कमरों में से एक में अभियुक्त इस घिनौने काम को अंजाम देता था। बच्ची के गर्भवती होने पर उसे बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने बताया कि नन्ही जन्मी बच्ची का भविष्य क्या होगा यह सोचकर ही वह काफी परेशान हैं। उनकी मासूम बेटी का तो जीवन ही बर्बाद हो गया है।

विज्ञापन

चिकित्सकों की देखरेख में नवजात: सीएमओ
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी ने किशोरी के स्वास्थ्य को लेकर परीक्षण किया। कमेटी की रिपोर्ट के बाद किशोरी को लखनऊ पीजीआइ भेजा गया। राज्य स्तरीय कमेटी ने चेकअप कर गर्भपात कराने या प्रसव कराने का विचार किया। जांच में किशोरी 28 माह की गर्भवती मिली। लखनऊ से 10 नवंबर को किशोरी वापस जिला महिला अस्पताल लाई गई। यहां चेकअप और निगरानी के लिए जिला महिला अस्पताल की तीन महिला चिकित्सकों का पैनल बनाया है। 13 नवंबर को किशोरी ने ऑपरेशन से नवजात को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। नवजात को जन्म देने वाली मां भी अभी नाबालिग है।

केयरटेकर ने लगाया जाली तोड़ने का आरोप
आश्रम के केयरटेकर ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आश्रम की जाली तोड़ने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के केयरटेकर जैनेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को अज्ञात लोगों ने राधा स्वामी सत्संग व्यास में लगी सीमेंट की जालियों को तोड़कर आश्रम को क्षति पहुंचाई है। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed