{"_id":"66d039338e11f658030cfc85","slug":"minor-girl-misdeed-after-entering-the-house-beaten-when-she-protested-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 29 Aug 2024 02:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:32 PM IST
सार
गाजियाबाद के साहिबाबाद लिंक रोड थाना क्षेत्र के के इलाके में घर में घुसकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों को लाठी बरसाकर भगाया।
विज्ञापन
घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वे लोग घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाया आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए।
विज्ञापन