फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metropolitan general secretary Narendra Chauhan

नरेंद्र चौहान को महानगर महासचिव बनाया

Sat, 20 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan general secretary Narendra Chauhan
अन्य - फोटो : अमर उजाला
सपा के महानगर संगठन में फिर बदलाव हुआ है। पार्टी ने करहेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह चौहान को महानगर महासचिव बनाया है। यह पद करीब तीन महीने पहले प्रवीण गुप्ता के इस्तीफा दिए जाने की वजह से खाली था।
विज्ञापन


इस नई नियुक्ति से महानगर संगठन में हिंडन पार क्षेत्र को तवज्जो दी गई है। महानगर अध्यक्ष ने पार्टी में बगावती तेवर अपना रहे दो नेताओं पर भी निशाना साधा। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने आरडीसी के एक रेस्तरां में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नरेंद्र चौहान को महानगर महासचिव बनाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रवीण गुप्ता ने अपनी व्यस्तता के चलते करीब तीन महीने पहले इसी पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वह अभी भी पार्टी के साथ हैं। महानगर अध्यक्ष संजय यादव बीते दिनों पार्टी के ही दो स्थानीय नेताओं के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने महानगर अध्यक्ष पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया था। संजय यादव ने शुक्रवार को इस पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोग सपा के संगठन को कमजोर बता रहे हैं, वह सीधे-सीधे पार्टी को कमजोर बता रहे हैं।


इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत है तो वह पार्टी के भीतर इस पर चर्चा करें। हाईकमान से शिकायत करें। इस दौरान सपा प्रत्याशी सागर शर्मा, प्रहलाद शर्मा, विनोद यादव, इंद्रजीत सिंह टीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed