{"_id":"5738a3d24f1c1b0f19ac711b","slug":"mercury-climbed-and-power-tantrums-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ा पारा और बिजली के ‘नखरे’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ा पारा और बिजली के ‘नखरे’ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर स्थित 400 केवी सब-स्टेशन का जंफर फुंक जाने से गाजियाबाद और लोनी के दो बड़े सब-स्टेशन ठप हो गए। पांच घंटे तक लाल कुआं क्षेत्र और लोनी में पावर कट रहा।
विज्ञापन
गाजियाबाद के लाइनपार और शास्त्री नगर समेत अधिकांश कालोनियों में आपूर्ति बाधित हो गई। शाम छह बजे जंफर बदले जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
दोपहर एक बजे मुरादनगर 400 केवी सब-स्टेशन का जंफर फुंका था।
इसी सब-स्टेशन से लालकुआं और लोनी 132 केवी सब-स्टेशन को भी बिजली मिलती है। ऐसे में यह दोनों सब-स्टेशन भी बंद हो गए। इसके चलते दोनों सब-स्टेशन से जुड़ी कालोनियों में भी सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
गाजियाबाद में इससे शास्त्री नगर, लालकुआं, पंचवटी समेत कई कालोनियां प्रभावित रहीं। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक शाम छह बजे जंफर बदले जाने के बाद दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एमडी ने ली अफसरों की बैठक
गाजियाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को पावर कारपोरेशन के अफसरों की बैठक ली। राजनगर स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को वसूली के लक्ष्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी, एसई एसबी यादव, टीएचए के एसई एमसी शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।