फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mercenary ruckus on Dana toll, free for two hours

डासना टोल पर व्यापारियों का हंगामा-जाम, दो घंटे रहा फ्री

Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mercenary ruckus on Dana toll, free for two hours
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। डासना टोल प्लाजा के विरोध में मंगलवार को संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्यों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। टोल प्लाजा पर करीब दो घंटे तक व्यापारियों का कब्जा रहा। इससे टोल प्लाजा के दोनों ओर एनएच-24 पर भयंकर जाम लग गया।

विज्ञापन


इस दौरान वाहन चालक बिना टोेल टैक्स दिए गुजरते रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को शांत कराया। डासना से टोल हटाने के लिए व्यापार मंडल ने एनएचएआई को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। उधर, हंगामा खत्म होते ही ट्रैफिक सुचारु होने पर टोल प्लाजा पर दोबारा टोल टैक्स लिया जाने लगा।
विज्ञापन


बता दें कि डासना टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों से एनएचएआई यूजर चार्ज वसूलती है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्य सुबह करीब करीब पौने ग्यारह बजे डासना टोल पर पहुंचे और वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूल रहे कर्मचारियों का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों की कर्मचारियों के साथ झड़प भी हुई। व्यापार मंडल के चेयरमैन अशोक भारतीय ने बताया कि इस टोल प्लाजा पर अराजक तत्वों का कब्जा है। यहां बाउंसर रखे जाते हैं। वाहन चालक यदि टैक्स नहीं देते हैं तो बाउंसर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इस टोल को बने 15 साल बीत चुके हैं और यहां से लागत से ज्यादा की वसूली हो चुकी है। इसके बाद इस टोल को बंद नहीं किया जा रहा है।  उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी टोल टैक्स के तौर पर प्रति दिन 27 से 29 लाख रुपये वसूल करती है, लेकिन कागजों में महज आठ से नौ लाख रुपये ही दिखाया जाता है।  

हंगामे के दौरान एनएचएआई के साइट इंजीनियर राघवेंद्र सिंह मौके पर आए और व्यापारियों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने व्यापारियों से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि वरिष्ठ अधिकारियों तक उनकी शिकायत पहुंचाई जाएगी।

ज्ञापन में व्यापारियों ने पूछा है कि यूजर चार्ज क्या है और इसे कब तक लिया जाएगा। व्यापारियों ने एनएचएआई को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर टोल नहीं हटा तो व्यापारी आमरण अनशन पर बैठेंगे।


इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और व्यापारियों को शांत कराया। टोल पर करीब दो घंटे तक व्यापारी जमे रहे। इस दौरान वाहन चालक बिना टोल दिए ही निकलते रहे। हंगामे के दौरान दौरान राजेश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता नंदी, गौरव गर्ग, राकेश शर्मा, प्रवीन बत्रा, जितेंद्र त्यागी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed