{"_id":"58dd39444f1c1be80463deda","slug":"meat-business-bothered-not-starting-procedure-for-getting-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट कारोबारी परेशान, नहीं शुरू हो पाई लाइसेंस देने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट कारोबारी परेशान, नहीं शुरू हो पाई लाइसेंस देने की प्रक्रिया
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मीट की दुकान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और पांच सरकारी विभागों के अफसरों की कई दिनों की कवायद के बावजूद मीट कारोबारियों को लाइसेंस दिए जाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम में लाइसेंस के लिए सिंगल विंडो बनाई जानी थी, जो अब तक नहीं बनी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लाइसेंस के लिए आवेदन करने पहुंचे मीट कारोबारियों को बैरंग लौटना पड़ा।जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फूड एंड सेफ्टी विभाग समेत पांच विभागों की एनओसी के बाद मीट कारोबारियों को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से लाइसेंस जारी होना है।
विज्ञापन
इसके लिए पूर्व में नगर निगम में सिंगल विंडो बनाए जाने पर सभी विभागों में सहमति बन गई थी। बृहस्पतिवार को इस्लाम नगर के मीट कारोबारी सदाकत, मेहराज, शफीक अहमद, गुलजार समेत कई लोग लाइसेंस के लिए आवेदन करने पहुंचे तो उन्हें निगम के स्वास्थ्य विभाग से फूड सेफ्टी विभाग भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहां से उन्हें दोबारा नगर निगम जाने को कह दिया गया। मीट कारोबारियों का कहना है कि पांच सरकारी विभागों के बीच वह चकरघिन्नी की तरह घूम रहे हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।