{"_id":"587917c74f1c1b922bbaa36a","slug":"mayawati-will-come-ghaziabad-first-week-of-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी के पहले हफ्ते में गाजियाबाद आएंगी मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी के पहले हफ्ते में गाजियाबाद आएंगी मायावती
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
‘चेहरे के नूर’ पर मोदी-शाह पर भड़कीं मायावती
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फरवरी के पहले हफ्ते में बसपा सुप्रीमो मायावती का गाजियाबाद आना तय माना जा रहा है। इसके लिए तीन संभावित तिथियां भी तय कर ली गई हैं। किसी एक तिथि और रैली स्थल पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी हैं।
गाजियाबाद में बसपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसकी ओर से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने मौजूदा विधायकों को ही विधानसभा चुनाव 2017 के रण में उतारने का फैसला लिया।
गाजियाबाद विधानसभा से सुरेश बंसल, साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा, मोदीनगर से वहाब चौधरी, लोनी विधानसभा से जाकिर अली और मुरादनगर विधानसभा से सुधन रावत के नामों की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
सभी ने अपने क्षेत्रों में चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। दूसरी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से अभी तक भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी कुनबे की लड़ाई में अधर में हैं।
बसपा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद भारती ने बताया कि एक-दो दिनों में कार्यक्रम पूरी तरह तय हो जाएगा। फिलहाल, पांच, छह और सात फरवरी संभावित तिथियां हैं।
- बसपा वालंटियर्स की फोर्स सुरक्षा में रहेगी तैनात
बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ ही बसपा वालंटियर्स की फोर्स भी तैनात रहेगी। इस संबंध में शुक्रवार को एक बैठक भी हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को रैली को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।
रैली स्थल के डी एरिया में किसी का भी प्रवेश निषेध होगा। इस क्षेत्र की सुरक्षा वालंटियर्स के हाथ में होगी। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।