{"_id":"58bef1d84f1c1b2f65dc4003","slug":"maternal-power-honored-on-women-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला दिवस पर मातृ शक्ति को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर मातृ शक्ति को किया सम्मानित
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। होटल वेस्ट व्यू में आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर संस्था की सचिव वंदना चौधरी ने कहा कि आज की महिलाओं का काम केवल घर गृहस्थी संभालने तक ही सीमित नहीं है। महिला आज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विभा रावत ने कहा कि मातृ शक्ति की अनदेखी करके हम विकास के रास्ते नहीं बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा की उप निदेशक खेल सुनीता खत्री मौजूद रहीं उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और ओलंपिक में मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। सभी से यही अपील है कि अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला आयोग की सदस्या राजदेवी चौधरी, हरेंद्र अग्रवाल, बबली कसाना, ललित जायसवाल, मीनू अग्रवाल, कौशल तेवतिया, गरिमा शर्मा, नमिता भल्ला, लज्जा यादव, लक्ष्मी वर्मा और पृथ्वी सिंह मौजूद रहे।
इनको किया गया सम्मानित
डॉ. सरोज सिरोही, बबीता नागर, सुधा कटियार, पूनम शर्मा, वंदना कुंवर, नीलू, राज शर्मा, रूबी अग्रवाल, रजनी जाटव, रिचा मोहन, सलमा सुल्तान, नीतू मिश्रा, अर्चना उपाध्याय, डॉ. बबीता अग्रवाल और गीता शर्मा को सम्मानित किया गया।
भ्रूण हत्या और लिंग जांच के विरोध में महिलाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रशिक्षण संस्थान ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। मंगलवार को विष्णु एनक्लेव में आयोजित गोष्ठी में सभी महिलाओं ने भ्रूण हत्या और लिंग जांच का विरोध करते हुए इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही।
संस्था की अध्यक्ष शैली सेठी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि यदि महिलाएं शिक्षित होंगी तो वह परिवार की आर्थिक सहायता कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर बेटियां शिक्षित होंगी तभी वह अपने परिवार की बागडोर संभाल पाएंगी और अपने बच्चों का भी सही पालन पोषण कर पाएंगी।
इस दौरान महिलाओं के बीच कार्ड मेकिंग, म्यूजिकल चेयर डॉन्स प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में काजल, रूचि, आंचल, डॉली, और शिवानी मौजूद रहीं।