फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mason dies under suspicious circumstances; family accuses contractor of murder

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री की मौत, परिजन ने लगाया ठेकेदार पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mason dies under suspicious circumstances; family accuses contractor of murder
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-एक स्थित चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत में संदिग्ध परिस्थिति में राज मिस्त्री की गिरकर मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर रुपये के लेनदेन का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी है। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि प्लास्टर करने के दौरान चाली गिरने से हादसा हुआ और उसी के बाद मौत हुई है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-सात में अनंगपाल सिंह (35) राज मिस्त्री का काम करते थे। उनके रिश्तेदार अवधेश निवासी शाहजहांपुर ने बताया कि अनंगपाल सिंह ठेकेदार के अधीन वसुंधरा सेक्टर-एक में चार मंजिला निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। ठेकेदार उन्हें दिहाड़ी के पूरे रुपये नहीं देता था। इसके चलते अक्सर ठेकेदार से उनका विवाद होता था। बुधवार को ठेकेदार ने उन्हें पूरा हिसाब करने की बात कहकर काम पर बुलाया था। शाम को खत्म होने पर ठेकेदार ने बाकी सभी मजदूरों को भेज दिया, लेकिन अनंगपाल को हिसाब के बहाने से रोक लिया था। अनंगपाल ने भी परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि वह कुछ देर में रुपये लेकर आ रहे है, लेकिन वह घर नहीं आए। इस बीच हादसे की जानकारी मिली तो परिवार के लोग थाने पहुंचे तो वहां पता चला कि अनंगपाल की मौत हो गई है। अवधेश ने आरोप लगाया कि रुपयों के लेनदेन में ठेकेदार ने उनके बहनोई की हत्या कर दी और पुलिस से सांठगांठ करके हादसे का रूप देने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने उनसे तहरीर तक नहीं ली। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वह शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। अवधेश ने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद वह मामले में अधिकारियों से शिकायत करेंगे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed