फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman along with her family members sit on dharna in front of her in laws house in Ghaziabad

UP: परिजनों के साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठी विवाहिता... ससुरालियों पर लगाए ये आरोप; सुनाई पूरी आपबीती

Thu, 17 Apr 2025 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Apr 2025 09:24 PM IST
सार

विवाहिता ने बताया कि चार माह पूर्व निकाह हुआ था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Married woman along with her family members sit on dharna in front of her in laws house in Ghaziabad
पीड़ित विवाहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में विवाहिता परिजनों के साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठ गई। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर में नहीं घुसने दिया। विवाहिता ने चेताया कि वह मांग पूरी होने तक धरने पर बैठी रहेगी।

विज्ञापन


लोनी क्षेत्र स्थित बेहटा हाजीपुर निवासी अमीरूद्दीन ने अपनी पुत्री रेनू का निकाह बीते वर्ष 14 दिसंबर को गोविंदपुरी निवासी एक युवक के साथ किया था। रेनू का आरोप है कि ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से नाखुश थे। वह दहेज को लेकर उसे ताना देते थे और दहेज की मांग करते थे। गौना की रस्म के बाद ससुराल वाले रेनू को लेने नहीं गए। इसके बाद से रेनू अपने मायके में ही रह रही थी।

विज्ञापन

रेनू के परिजनों के समझाने पर ससुराल वालों ने ईद पर रेनू को लाने का वादा किया, मगर वह फिर भी रेनू को लेने नहीं पहुंचे। आरोप है कि ईद के बाद ससुराल वालों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। रेनू बुधवार को अपने भाई और भाभी के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। 

विज्ञापन

आरोपियों ने घर का दरवाजा बंदर कर लिया। घंटों तक आवाज लगाने के बाद भी जब ससुराल का दरवाजा नहीं खुला तो रेनू परिजनों के साथ ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई। सूचना के बाद बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस भी मौके पर पहुंची मगर ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस भी कुछ देर बाद बिना कार्रवाई के बैरंग लौट गई। रेनू ने चेतावनी दी कि ससुराल का दरवाजा खुलने तक वह धरने पर ही बैठी रहेगी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed