{"_id":"5717aead4f1c1b61428b4712","slug":"marriage-economize-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नहीं रुकवाई शादी तो कर लूंगी आत्मदाह’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नहीं रुकवाई शादी तो कर लूंगी आत्मदाह’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी बुधवार को कविनगर थाने पहुंच गई। पति के खिलाफ तहरीर दी और प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला ने चेतावनी दी कि मदद नहीं मिली तो वह आत्मदाह करेगी। पुलिस ने शिकायत के लिए उसे महिला थाने भेज दिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह कविनगर की एक कालोनी में रहती है। नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत है। 2013 में उसकी मुलाकात कविनगर निवासी एक युवक से हुई थी, जो एक प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। प्रेम प्रसंग के बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के चार महीने बाद ही दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व ससुराल वालों ने महिला की पिटाई की, उसके परिजनों को घर बुला लिया और धमकी दी कि दहेज न मिलने पर उसकी हत्या कर देंगे। पिटाई से वह बेहोश हो गई तो उसे शास्त्रीनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपी भाग गए।
महिला ने बताया कि पति उसे तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करना चाह रहा है। कविनगर की ही एक कालोनी में रहने वाली युवती से वह 9 मई को शादी करेगा। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस से महिला ने मांग की है कि पति की दूसरी शादी होने से रुकवाई जाए।
दूसरी तरफ, गीतांजली वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी एनजीओ की संचालिका वंदना चौधरी ने बताया कि वह महिला थाने में शिकायत कर महिला को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। कार्रवाई न होने पर वह सीनियर अधिकारियों से शिकायत करेंगी।
‘धोखे से खंडित करवा लिया शादी का रजिस्ट्रेशन’
महिला का दावा है कि वह अस्पताल में भर्ती थी। ससुरालवाले वहां से दो घंटे के लिए उसकी छुट्टी करवाकर गाजियाबाद तहसील ले गए थे, जहां स्टांप पेपर पर धोखे से हस्ताक्षर करवाए और बाद में शादी का रिश्ता तोड़ने का दावा किया।