फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   markets open

बाजारों के खुलने की दिन भर रही चर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
markets open
बाजारों में दिन भर रही खुलने की चर्चा - प्रशासन से नहीं मिले हैं निर्देश, फोन लगाकर पूछते रहे व्यापारी - बाजारों को लेकर अभी करना पड़ सकता है इंतजार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन-4 की शुरुआत होने और कुछ राज्यों में बाजार को मिली छूट के बाद जिले में भी इसको लेकर हलचल तेज है। सोमवार को बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों में संशय की स्थिति बनी रही। व्यापारी एक दूसरे को लेकर बाजार खोलने को लेकर कॉल मिलाते रहे। गाजियाबाद जिले में बाजारों को बंद हुए करीब 60 दिन का वक्त हो चला है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के 2 दिन पहले से बाजारों को बंद कर दिया गया था। व्यापारियों ने लॉकडाउन में सहयोग किया और प्रतिष्ठान बंद रखे। आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले व्यापारियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। लॉकडाउन के 56 दिन बाद अब बाजारों को खोलने की सुगबुगाहट है। जिला प्रशासन ने व्यापारियों के सुझाव भी मांगे हैं लेकिन लॉकडाउन पर केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद अब प्रदेह सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार से निर्देश आने के बाद ही व्यापारियों के साथ बैठक की जा सकती है। --- व्यापारी अपनी तरफ से सुरक्षा का पूरा आश्वासन दे चुके हैं। अब सुझाव भी तैयार हैं, जब भी जिला प्रशासन की अनुमति मिलेगी बाजार उसी के मुताबिक खोले जाएंगे। - तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल --- बाजारों को लेकर हमने अपने व्यापार मंडल में सभी पदाधिकारियों से चर्चा की। अपने सुझावों को भी तैयार किया है। प्रशासन के साथ अगर बैठक होती है तो सुझावों को रखकर बाजार खुलवाने की मांग की जाएगी। - संदीप बंसल, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल --- कुछ व्यापार मंडल के साथ बातचीत करके ऑडियो इन फार्मूला बाजारों को खोलने के लिए तैयार किया है जो सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर होगा। बाकी जो भी निर्णय प्रशासन का होगा उसके मुताबिक बाजार खोले जाएंगे। - गोपीचंद प्रधान, अध्यक्ष महानगर उद्योग व्यापार मंडल --- अभी व्यापारियों में संशय की स्थिति है। पुराना स्टॉक देखना है और उसी के हिसाब से आगे का स्टॉक खरीदना है। व्यापारियों के सुझावों के साथ सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बाजारों को खोलना चाहिए। धनेश मित्तल, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed