फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   opened ‌fast after look moon

चांद का दीदार करके सुहागिनों ने खोला व्रत

Thu, 20 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
opened fast after look moon
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। दिन भर व्रत रहने के बाद शाम को चांद के दर्शन कर महिलाओं ने व्रत का परायण किया।

विज्ञापन


सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने सोसायटी और मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। घरों में महिलाओं ने मिट्टी के शिव- पार्वती की प्रतिमा के साथ करवा की फोटो के सामने पूजा-अर्चना की। 11-13 करवा में मिष्ठान आदि रखकर करवा चौथ की व्रत कथा सुनी।
विज्ञापन


बाजारों में रही भीड़
दिन में करवा और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही। करवा, फोटो और सीखों के साथ फलों आदि की खरीददारी होती रही।

पूरे दिन रचती रही मेहंदी
करवाचौथ के दिन भी बाजारों में मेहंदी रचाने को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ रही। जो महिलाएं करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी नहीं लगवा पाई थीं उन्होंने करवा चौथ के दिन ही मेहंदी लगवाई। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में भी मना करवा चौथ
जेल की महिलाओं ने भी करवा चौथ किया। मिलने- जुलने वाले दिन में मिले शाम को महिलाओं ने व्रत खोला। इसके अलावा विभिन्न विभागों में काम करने वाली महिलाओं ने भी व्रत किया।

कविनगर स्थित गौरी शंकर मंदिर में शाम तीन बजे से करवा चौथ की पूजा शुरू हुई। मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की उसके बाद मंदिर के पुजारी ने करवा चौथ की कथा कही।
इसके अलावा राधाकृष्ण मंदिर में भी करवा चौथ की पूजा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed