फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many vehicles parked in the parking lot are abandoned, police will search for the owners

Ghaziabad News: पार्किंग में खड़े कई वाहन लावारिस, मालिकों को तलाशेगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Many vehicles parked in the parking lot are abandoned, police will search for the owners
गाजियाबाद। दिल्ली में हुए धमाके के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, रेलवे, बस, मेट्रो स्टेशन, एयरबेस और आयुध फैक्टरी के साथ-साथ दिल्ली जाने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग की। पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। एसीपी नगर कोतवाली के दोनों थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर बनी पार्किंग में एक दर्जन से अधिक लावारिस वाहन खड़े हैं। ये वाहन कई माह से पार्किंग में खड़े हैं। पार्किंग ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने नगर कोतवाली और विजयनगर पुलिस को इन संदिग्ध वाहनों की बाबत जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो इन्हें हटाया और न ही उनके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक व्यस्त रहने में सुमार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर वाहनों की दो पार्किंग हैं। एक रेलवे लाइन के इस पार तो दूसरी उस पार। दोनों ही पार्किंग के ठेके को रेलवे ने करीब छह माह पूर्व नवीनीकरण किया है, जबकि पहले से यहां कुछ लावारिस वाहन खड़े हैं। इन वाहनों में कार, एंबुलेंस, बाइक और ऑटो व ई-रिक्शा शामिल हैं। कार और एंबुलेंस पूर्ण रूप से लॉक हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बजरिया चौकी क्षेत्र की पार्किंग में सात से आठ वाहन लावारिस हालत में खड़े हैं। जबकि रेलवे लाइन के उस पार विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित पार्किंग में कार, एंबूलेंस, ई-रिक्शा और अन्य वाहन लावारिस हालत में खड़े हैं। दिल्ली में हुए धमाके के बाद भी पुलिस ने इन वाहनों की सुध नहीं ली और न ही बम स्काॅयड टीम से इनका निरीक्षण कराया।
विज्ञापन



डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पार्किंग में लावारिस वाहनों की जानकारी नहीं है। वहां लावारिस वाहन खड़े हैं तो पुलिस उनके मालिकों को खोजेगी। साथ ही पार्किंग से उठाकर कब्जे में लेगी। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed