{"_id":"574db8884f1c1bd24c109e23","slug":"many-students-are-buried-in-competition-cbse-flag-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीबीएसई प्रतियोगिता में गाजियाबाद के कई छात्रों ने गाड़े झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई प्रतियोगिता में गाजियाबाद के कई छात्रों ने गाड़े झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
cbse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में सीबीएसई द्वारा पिछले दिनों छात्रों के बीच ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को सीबीएसई ने घोषित कर दिया। देश भर के सीबीएसई स्कूलों में हुई प्रतियोगिता में गाजियाबाद के कई स्कूलों के बच्चों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।
विज्ञापन
कक्षा छह से आठ के बच्चों के बीच हुई ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल की विष्णुप्रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे ही वसुंधरा के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका भंडारी ने चौथा, एमेटी इंटरनेशनल स्कूल के कीर्ति गोयल ने 17 वां और डीपीएस मेरठ रोड की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने 35वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन