{"_id":"5ebbcd708ebc3e902e76b064","slug":"many-schemes-of-gda-can-go-in-cold-storage174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए की कई योजनाएं जा सकती हैं ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबहेड- कोरोना के चलते प्राधिकरण की हिंडन रिवर फ्रंट योजना को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी - शासन स्तर से सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन के संचालन पर इस साल लग सकता है ब्रेक माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन का प्रभाव जीडीए के विभिन्न महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर पड़ेगा। जीडीए ने हिंडन नया पुल, मधुबन में दो नई रोड सहित यातायात से जुड़े केवल मुख्य प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान की है। लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों के चलते प्राधिकरण ने कई प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी है। इनमें हिंडन नदी पर गोमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर विकसित होने वाला हिंडन रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट शामिल है। दूसरी ओर शासन की ओर से प्रदेश के 3 शहरों में टॉय ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना को भी इस साल मंजूरी मिलने पर सबसे गहरा गया है। जीडीए ने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर सिटी फॉरेस्ट के पास हिंडन रिवर फ्रंट परियोजना तैयार की है। योजना को अंजाम देने के लिए जीडीए ने आईआईटी रुड़की से रिवर फ्रंट की साइड की मिट्टी की जांच कराने का निर्णय लिया था। करीब 400 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए जीडीए व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने करहेड़ा रोटरी से लेकर कनावनी रेलवे ब्रिज तक की जमीन का चुनाव किया था। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट में सकारात्मक संदेश मिलने के बाद सिंचाई विभाग ने प्रोजेक्ट की डीपीआर पर काम शुरू किया था। अब इस प्रोजेक्ट को स्थिति सामान्य होने तक अंदरखाने ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना लंबी खिंच सकती है। लॉकडाउन से पहले प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा में टॉय ट्रेन शुरू करने का प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्र को भेजा था। लॉकडाउन के बाद बदली परिस्थितियों के चलते इस प्रोजेक्ट को इस साल ठंडे बस्ते में डाला जा सकता है। टॉय ट्रेन को लगाने और एक साल तक संचालन करने का जिम्मा रेलवे की संस्था सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन फॉर मॉडर्नाइजेशन ऑफ वर्कशॉप (कॉफमोव) पर था। कॉफमोव ने सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन के रूट का निर्धारण कर दिया है। सिटी फॉरेस्ट में 1.60 किमी क्षेत्र में टॉय ट्रेन का संचालन की योजना है। रेलवे की संस्था कॉफमोव ने सिटी फॉरेस्ट के किन-किन पॉकेट से होकर टॉय ट्रेन का संचालन होगा, उसके रूट को निर्धारित कर दिया था। टॉय ट्रेन से 125 एकड़ में फैले सिटी फॉरेस्ट और हिंडन नदी का दीदार किया जा सकता था। अब इस प्रोजेक्ट को पूरा होने के लिए शहर वासियों को इंतजार करना पड़ सकता है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।