फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many investigations including kidney, liver and joint pain stopped in the joint hospital

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में गुर्दा, लिवर और जोड़ों के दर्द सहित कई जांच बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Many investigations including kidney, liver and joint pain stopped in the joint hospital
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में सेलेक्ट्रा मशीन खराब होने से गुर्दा, लिवर, छाती में संक्रमण, मधुमेह, जोड़ों के दर्द की जांच तीन दिन से नहीं हो पा रही है। इस समय सिर्फ हीमोग्लोबिन और खून की आंशिक जांच ही हो रही है। इससे मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। निजी लैब में यह जांच कराने पर मरीजों और उनके तीमारदारों को ढाई से तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यही नहीं अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच भी पिछले कई महीने से बंद है।
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से तीन सौ से चार सौ मरीजों को अलग-अलग तरह की बीमारियों की पुष्टि के लिए खून की जांच कराने की जरूरत पड़ती है। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच कराने के लिए भटकना पड़ेगा। जांच बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड में भर्ती मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन

इस मामले में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि मशीन सही कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही मशीन सही हो जाएगी। सीएमएस का कहना है कि अभी जिन मरीजों को जांच कराने की जरूरत पड़ती है, उनका नमूना लेकर एमएमजी अस्पताल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त अस्पताल में यह जांच है बंद
जांच निजी लैब में जांच
गुर्दा 500 से 800
लिवर 500 से 800
जोड़ों के दर्द 300 से 500
मधुमेह 50 से 100
आरए फैक्टर 300 से 400
छाती में संक्रमण की जांच 500 से 700
लिपिड प्रोफाइल 400 से 600
विडाल संक्रमण 100 से 150
मलेरिया 100 से 300
अल्ट्रासाउंड 500 से 1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed