फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mangoes cooked with chemicals caught, supplier runs away with truck

Ghaziabad News: केमिकल से पकाया आम पकड़ा, ट्रक लेकर भागा सप्लायर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Mangoes cooked with chemicals caught, supplier runs away with truck
मोदीनगर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रुकमणी मार्केट स्थित फलों की दुकानों पर मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां खतरनाक केमिकल से पकाए जा रहे आम की सप्लाई की जा रही थी। एफएसओ ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर रुकमणी मार्केट के बाहर फल बाजार के निरीक्षण के दौरान भाटिया फ्रूट कॉर्नर पर आम की खेप उतारी जा रही थी। उन्होंने आम पेटियां खोलकर देखा तो उसमें केमिकल की पुड़िया रखी थी। यह देख आरोपी सप्लायर आम सहित ट्रक लेकर फरार हो गया। मीरा सिंह ने बताया कि आम को पकाने के लिए पेटी में प्रतिबंधित केमिकल की पुड़ियां पाई गई। जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा राजकुमार और फरार सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फलों के पकाने के लिए केमिकल के इस्तेमाल पर रोक है। इसके बावजूद आम को पकाने के लिए केमिकल की पुड़िया लगाई जा रही थी। इसके अलावा कई दुकानदार लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। जिनके पास लाइसेंस नहीं है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed