{"_id":"673f92849d8b01d1630f1824","slug":"mangalsutra-of-the-woman-who-came-to-matas-post-snatched-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-515900-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: माता की चौकी में आई महिला का मंगलसूत्र झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: माता की चौकी में आई महिला का मंगलसूत्र झपटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर में आयोजित माता की चौकी में शामिल होने आई महिला का बाइक सवार झपटमार मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
नंदग्राम के केडीपी ग्रांड सवाना की रहने वाली पंकज अत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कविनगर स्थित भवन में परिवार के साथ माता की चौकी में आई थीं। रात करीब 10 बजे वापस जाने के लिए हॉल से बाहर आईं और कार की तरफ जाने लगीं तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर मौका पाकर मंगलसूत्र तोड़ लिया।
जब तक वह कुछ समझतीं आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।