फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manasarovar building will be grand-unique: VK Singh

भव्य-अनूठा होगा मानसरोवर भवन : वीके सिंह

Sun, 21 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 21 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Manasarovar building will be grand-unique: VK Singh
वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

अर्थला के पास कैलाश मानसरोवर यात्रा व कांवड़ यात्री विश्राम स्थल और दशमेश वाटिका की नींव रविवार को रख दी गई। भवनों की चारदीवारी के निर्माण का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद वीके सिंह ने कहा कि यह भवन भव्य और अनूठा होगा, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से अर्थला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा व कांवड़ यात्री विश्राम स्थल और दशमेश वाटिका के निर्माण का कार्य शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मेयर अशु वर्मा, विधायक सुनील शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, मंजू सिवाच, अजीत पाल त्यागी, दूधेश्वरनाथ के महंत नारायण गिरी, आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने विधिविधान के साथ कैलाश मानसरोवर विश्राम स्थल की नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिख समाज के ग्रंथियों ने भी पाठ कर शुभ कार्य की शुरुआत की।राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि गाजियाबाद में बनने वाले कैलाश मानसरोवर यात्री विश्राम स्थल ऐसा बने कि आने वाले 50 वर्षों में इसके जैसा कोई भी भवन दुनिया में न बना हो। इसकी भव्यता और आधुनिकता से ही सनातन धर्म का दर्शन हो।

दुनिया के हर कोने से इस भवन को देखने लोग आएं। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा है कि उनके लिए हर्ष की बात है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का एतिहासिक कार्य होने जा रहा है।

मेयर अशु वर्मा ने कहा कि सीएम योगी की घोषणा से पूर्व ही नगर निगम कैलाश मानसरोवर भवन के लिए जमीन आवंटित कर चुका था। सीएम की घोषणा के बाद गाजियाबाद में बनने जा रहा कैलाश भवन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों की निशानी होगा।

कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, सुनील राय, एसके गौतम, एसके तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मनोज गोयल, आलोक शर्मा,  पवन रेड्डी, इंद्रजीत सिंह टीटू आदि मौजूद रहे।      
     
54 करोड़ से बनेगा मानसरोवर विश्राम स्थल:
मेयर अशु वर्मा ने कहा कि गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर और कांवड़ विश्राम स्थल के निर्माण के पीछे सांसद, विधायक और जिला प्रशासन की मेहनत है। करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण होगा। प्रदेश की ओर से 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।

8120 वर्ग मीटर में कैलाश मानसरोवर स्थल व कांवड़ यात्रा विश्राम स्थल और लगभग एक हजार वर्ग मीटर में दशमेश वाटिका का निर्माण होगा। करीब दो वर्ष में विश्राम स्थल बनकर तैयार हो जाएगा।

रही अव्यवस्था, मंच पर चढ़ गए कार्यकर्ता:
कार्यक्रम में सभी मंडलों के कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी पहुंचे। सांसद वीके सिंह और महानगर अध्यक्ष को अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए कार्यकर्ता समर्थकों के साथ मंच पर चढ़ गए। उन्होंने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता मंच पर चढ़कर फोटो और सेल्फी लेने लगे।

मंच संचालक समेत विधायक सुनील शर्मा और नंद किशोर गुर्जर ने भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मंच के पास से हटकर पीछे बैठने को कहा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक न सुनी। नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने से कुर्सियां और जगह कम पड़ गई। कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आए।

कैलाश मानसरोवर भवन के उद्घाटन ने शहर किया जाम
 कैलाश मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह से शहर जाम हो गया। वीकेंड पर निकले लोगों को जाम में फंसकर दिक्कत झेलनी पड़ी। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। अर्थला, मोहनगर, जीटी रोड, करेहड़ा और राजनगर एक्सटेंशन रोड पर करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए।

जीटी रोड पर हज हाउस के पास कैलाश मानसरोवर भवन की नींव रखने का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं समेत करीब हजारों कार्यकर्ता अपने वाहन लेकर पहुंचे, जिसकी वजह से पुलिस को अचानक रूट डायवर्ट करना पड़ा।

जाम की सूचना मिलने के बाद टीआई रमेश तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भोपुरा और मोहन नगर की ओर से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को करेहड़ा होते हुए गाजियाबाद की ओर डायवर्ट किया। इसकी वजह से अर्थला, मोहन चौराहा, करेहड़ा कट, राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ तिराहे पर जाम की स्थिति बन गई।

सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

ट्रैफिक पुलिस ने उठवाई आठ गाड़ियां:
टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में आई करीब आठ गाड़ियां जीटी रोड पर गलत तरीके से खड़ी थी, जिनकी वजह से जीटी रोड पर जाम लग रहा था। उन्होंने गाड़ियों को हटवाने के लिए उनके मालिक से संपर्क करने प्रयास किया, लेकिन जब गाड़ियों के मालिक नहीं मिले तो पुलिस ने क्रेन को बुलाकर गाड़ियों को उठवा लिया।

करहेड़ा और हिंडन बैराज से होकर गुजरे वाहन:   जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर मोहननगर की ओर से आने वाले वाहनों को करहेड़ा कट से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से गुजारा गया। वहीं मेरठ मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को हिंडन बैराज रोड से गुजारा गया।


हालांकि कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए कोई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी नहीं की थी। जाम में फंसने के बाद अधिकांश वाहन चालकों ने स्वयं ही इन रास्तों को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed