{"_id":"616eedb67b345077495ea81c","slug":"man-shot-a-girl-dead-in-one-sided-love-later-shot-himself-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा घायल युवक का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा घायल युवक का उपचार
Tue, 19 Oct 2021 10:29 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:29 PM IST
सार
युवक-युवती को तड़पता देखकर भीड़ जुट गई। कुछ लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे तो कुछ लोग 10 मिनट तक युवक-युवती का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान किसी वाहन चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी रेलवे रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादरी कोतवाली के अनुसार, रेलवे रोड निवासी अन्नू (23) से गौतमपुरी निवासी बंटी (25) एकतरफा प्यार करता था।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने कई बार बंटी को समझाया भी था। बंटी के न मानने पर युवती के परिजन गौतमपुरी छोड़कर रेलवे रोड पर रहने लगे थे। अन्नू ने दो वर्ष पहले 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद पढ़ाई छूट गई थी। युवक घर के आसपास चक्कर काटता रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम अन्नू छोटी बहन के साथ डॉक्टर से दवा लेने के लिए पैदल जा रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के नजदीक विशाल मेगा मॉर्ट के सामने पहुंची तो कार सवार बंटी ने अन्नू को रोक लिया। कार से उतरकर बंटी ने उससे बात की। इसके बाद तमंचे से सिर में गोली मार दी। उसके गिरते ही बंटी ने खुद के सिर में भी गोली मार ली। छोटी बहन ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अन्नू को डिवाइन अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
10 मिनट तक तड़पते रहे दोनों, लोग बनाते रहे वीडियो
युवक-युवती को तड़पता देखकर भीड़ जुट गई। कुछ लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे तो कुछ लोग 10 मिनट तक युवक-युवती का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान किसी वाहन चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दो बहनें दवा लेकर जा रही थीं। इसी दौरान युवक ने बड़ी बहन को बुलाया। युवती ने अनसुना किया तो उसे गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया।