फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man marries by posing as BSF jawan and swindles five lakhs case registered

निकाह, धोखा और ठगी: तलाकशुदा BSF जवान बताकर रचाई शादी, राजस्थान पहुंची पत्नी तो पहली बीवी के साथ मिला पति

Tue, 14 Jul 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 11:01 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि मकबूल से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। वह तलाकशुदा हैं और मकबूल ने भी खुद को तलाकशुदा ही बताया था। आरोप है कि मकबूल ने स्वयं को बीएसएफ का जवान बताते हुए निकाह की इच्छा जताई। वर्ष 2022 में दोनों ने रीति-रिवाज से निकाह किया।

विज्ञापन
Man marries by posing as BSF jawan and swindles five lakhs case registered
मकबूल ने छूट बोलकर निकाह किया और फिर पैसे भी लूटे - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन निवासी शबीना ने राजस्थान के डिडवाना निवासी मकबूल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मकबूल ने खुद को बीएसएफ का जवान और तलाकशुदा बताकर उनसे निकाह किया। शालीमार गार्डन इलाके में फ्लैट खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए और पांच लाख में फ्लैट की बुकिंग कर बकाया राशि लेकर भाग गया। पीड़िता ने उसे राजस्थान पहुंचकर पहली पत्नी के साथ रहते हुए पकड़ लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण में गईं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि मकबूल से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। वह तलाकशुदा हैं और मकबूल ने भी खुद को तलाकशुदा ही बताया था। आरोप है कि मकबूल ने स्वयं को बीएसएफ का जवान बताते हुए निकाह की इच्छा जताई। वर्ष 2022 में दोनों ने रीति-रिवाज से निकाह किया। इसके बाद वह उन्हें राजस्थान ले गया और कुछ दिन बाद वह ड्यूटी जाने की बात कहकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट बेचकर मकबूल को दिए रुपये
वह भी शालीमार गार्डन लौट आईं। इस दौरान मकबूल ने फ्लैट खरीदने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने अपना रुड़की स्थित प्लॉट बेचकर रकम दे दी। आरोप है कि मकबूल ने पांच लाख रुपये से फ्लैट की बुकिंग की और बकाया पांच लाख लेकर भाग गया। काफी दिन तक वापस न आने पर वह राजस्थान के डिडवाना स्थित आरोपी के घर पहुंचीं। वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहता मिला और उनके पहुंचने पर घर से भाग गया। 

विज्ञापन

मकबूल को तलाश रही पुलिस
पुलिस से शिकायत करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed