{"_id":"665715ecd13e7c76fe0d2748","slug":"man-married-second-time-without-divorcing-his-first-wife-in-bulandshahr-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस से न्याय का इंतजार: बिना तलाक की दूसरी शादी, घर के बाहर बैठी रही पहली पत्नी: नहीं खोला दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस से न्याय का इंतजार: बिना तलाक की दूसरी शादी, घर के बाहर बैठी रही पहली पत्नी: नहीं खोला दरवाजा
Wed, 29 May 2024 05:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 05:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर इलाके में एक शख्स ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। वहीं पहले पत्नी और बेटी को घर में ससुराल वाले आने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली जहांगीराबाद के मौहल्ला कैलाशपुरी निकट, टाउन स्कूल निवासी नगर के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। आरोप है कि पहली पत्नी के होते हुए उसने दूसरी शादी की। पहली पत्नी अपनी सात साल की बेटी के साथ घंटों बैठी रही दरवाजे पर लेकिन पति और ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
आपस मे कोई समझौता नहीं हुआ और ना ही बेटी को खर्च देता है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। देर रात तक पीड़िता कार्रवाई के लिए इंतजार करती रही।
विज्ञापन