फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man kills wife and son and commits suicide

Ghaziabad: पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद की आत्महत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Mar 2024 02:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Mar 2024 02:49 PM IST
सार

गाजियाबाद के महिंद्रा एंक्लेव में एक युवक ने ढाई पेज के सुसाइड नोट में पत्नी और बेटे को परेशानी से मुक्त करने की बात लिखी। आगे लिखा कि 25 लाख का ऋण लेने के लिए भी आवेदन किया था।

विज्ञापन
Man kills wife and son and commits suicide
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कविनगर के महिंद्रा एंक्लेव बी-ब्लॉक में रहने वाले ग्रॉसरी कारोबारी अमरदीप शर्मा उर्फ अप्पू (42) ने बृहस्पतिवार को कर्ज से परेशान होकर पत्नी सोनू शर्मा (35) और बेेटे विनायक (11) पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद का गला रेतकर भी जान देने की कोशिश की। पुलिस को सोनू और विनायक का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि अमरदीप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। पलक झपकती देख पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अमरदीप के घर से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को मौके से पेपर कटर के ब्लेड का टुकड़ा मिला है।

खुद को घायल करने के बाद अमरदीप ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में रहने वाले छोटे भाई नवदीप को बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने दो बजे फोन कर बताया कि किसी ने उस पर हमला कर दिया है। नवदीप ने मंहिद्रा एंक्लेव में ही रहने वाली अपने चाची संगीता को फोन कर बताया कि अमरदीप को किसी ने बुरी तरह मारा है एक बार जाकर देख लो। संगीता जैसे ही अमरदीप के घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन


उन्होंने कई बार घंटी बजाई लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने गेट के जाल में हाथ डालकर कुंडी खोली। जैसे ही वह अंदर गईं तो पूरे में घर में खून फैला देख वह शोर मचाते हुए बाहर आ गईं। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर डीसीपी नगर, एसीपी कविनगर और फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई से कमरे तक फैला मिला खून
अमरदीप के घर में जिस कमरे में उसने वारदात को अंजाम दिया। उस कमरे के पास में रसोई है। उस कमरे से रसोई तक जमीन पर काफी खून फैला मिला। आशंका है कि अमरदीप ने खुद को घायल करने के बाद कुछ लेने के लिए रसोई में गया था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस को घर में रखे टेबल पर शराब की खाली बोतल और ग्लास भी मिला है।

कार की सीट व दरवाजे पर भी मिला खून
अमरदीप के पास एक कार भी है। कार के चालक सीट वाले दरवाजे और चालक सीट पर खून का धब्बा लगा मिला। आशंका जताई जा रही है। बुधवार रात अमरदीप ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद कार में से कुछ लेने या कहीं जाने का प्रयास किया था। कार की चाबी घर के अंदर ही मिली है।

पिता के नाम है मकान, ऋण के लिए किया था आवेदन
अमरदीप जिस मकान में रहता है। वह उसके पिता सतपाल शर्मा के नाम पर है। सतपाल रेलवे में टेक्नीशियन थे। उनकी एक साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अमरदीप की मां सुदेश की भी दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। अमरदीप ने पुलिस को बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया। जिसे उतारने के लिए उसने मकान पर 25 लाख रुपये का ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। ऋण पास भी हो गया लेकिन उनके भाई नवदीप व बहन मेघा ने इस बात पर सहमति नहीं दी। जिससे वह परेशान हो गया और यह कदम उठाया। नवदीप ऊना में नौकरी करते हैं, जबकि बहन मेघा दिल्ली के कालकाजी में रहती हैं।

रिकवरी के लिए फाइनेंस कर्मी आते थे घर
पुलिस को जानकारी मिली कि अमरदीप ने फाइनेंस कंपनी से ऋण ले रखा है। जिसकी रिकवरी के लिए आए दिन फाइनेंस कंपनी से कर्मचारी उनके घर आए दिन आते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि आज सुबह भी कुछ लोग फाइनेंस कंपनी से आए थे लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वे लौट गए।

अमरदीप ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी व बेटे को मारकर आत्महत्या करने के प्रयास की बात कबूली है। अमरदीप का उपचार चल रहा है। मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उस पर कितना कर्ज था, इसकी भी जांच की जा रही है। - कुंवर ज्ञानंजय सिंह, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed