{"_id":"603ef77dbab6c077ad0b92c1","slug":"man-killed-wife-and-two-daughters-with-hammer-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में सिरफिरे ने पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर की हत्या, एक बेटी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में सिरफिरे ने पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर की हत्या, एक बेटी गंभीर घायल
Wed, 03 Mar 2021 08:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में सिरफिरे ने पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सिरफिरे ने मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर की है। यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के सिर में हथौड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
माजरा अंबेडकर नगर निवासी 60 वर्षीय सईद सिरफिरा किस्म का व्यक्ति है। वह बेलदारी का काम करता है। मंगलवार रात वह और उसकी पत्नी शफीला (50) एक कमरे में सो रहे थे और उसकी तीन बेटियां रजिया (20), शबाना(15) और सुल्ताना दूसरे कमरे में सो रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सईद की पत्नी और उसकी बेटियां खेतों में मजदूरी करती थीं और आरोपी उनके चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर दिया। हमले में आरोपी की पत्नी शफीला और बेटी रजिया व शबाना की मौत हो गई। जबकि, सुल्ताना गंभीर रूप से घायल है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। साथ ही सुल्ताना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।