फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man killed by hitting him with a brick in Loni his dead body found in an empty plot

कौन है अबरार का कातिल: ईंट से पीटकर युवक की हत्या की, खाली प्लॉट में शव मिला

Tue, 04 Feb 2025 06:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी। Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Feb 2025 06:08 PM IST
सार

जब्बार गार्डन कॉलोनी थाना अंकुर विहार में अबरार (34) परिवार के साथ रहते थे। वह आकाश विहार कॉलोनी स्थित कारखाने में काम करते थे। मंगलवार शाम उनका शव उनके कारखाने में कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में मिला।

विज्ञापन
man killed by hitting him with a brick in Loni his dead body found in an empty plot
अबरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र के आकाश विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम खाली प्लॉट में युवक की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक घटनास्थल के आसपास एक कारखाने में काम करता था। 

विज्ञापन

जब्बार गार्डन कॉलोनी थाना अंकुर विहार में अबरार (34) परिवार के साथ रहते थे। वह आकाश विहार कॉलोनी स्थित कारखाने में काम करते थे। मंगलवार शाम उनका शव उनके कारखाने में कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में मिला। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई है। उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मृतक के चेहरे को ईंट से पीटा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed